[2024] ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से | Shramik Card Ke Fayde क्या हैं?

You are currently viewing [2024] ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से | Shramik Card Ke Fayde क्या हैं?

जैसा की आप सब जानते हो की श्रम विभाग द्वारा श्रमिको को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए श्रमिक कार्ड योजना लागू की गई है। अतः इस सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको यह श्रमिक कार्ड बनवाना होगा। आप किसी साइबर कैफे में जाके इस कार्ड को बनवा सकते हो लेकिन वहां पर आपको पैसे देने होंगे। इसलिए आज हम फ्री में ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से यह बताने जा रहे हैं.

भारत सरकार द्वारा समय–समय पर कई सारी सरकारी योजनाएं निकाली जाती है आम जनता की भलाई के लिए। इसलिए इस बार श्रमिक कार्ड योजना के तहत आपको हर महीने कुछ राशि आपके अकाउंट में सरकार की तरफ से डाले जाएंगे। और आज के समय में सभी के पास स्मार्टफोन तो होता है ऐसे में किसी दुकान में जाके पैसे देकर श्रमिक कार्ड बनवाने से अच्छा है की आप अपने स्मार्टफोन से ही ई श्रमिक कार्ड बना लीजिए।

कई लोगों के मन में जरूर आ रहा होगा की मोबाइल से श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? तो हम आपको बताना चाहेंगे की आप बहुत ही आसानी से श्रम कार्ड बना सकते हो। हम आपको step by step बताएंगे की Shramik card kaise banta hai।

इसके साथ जो लोग नही जानते है की Shramik card kya hota hai उनको इसकी भी जानकारी भी इस पोस्ट में मिलने वाली है। चलिए फिर जानते है की ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से और Shramik card ke fayde क्या–क्या है। श्रमिक पंजनीय कार्ड कैसे निकाले जानने के लिए लेख को आखिर तक पढ़े।

श्रमिक कार्ड क्या है? | Shramik Card Kya Hota Hai

भारतीय सरकार द्वारा श्रम विभाग की तरफ़ से से भारत में दिहाड़ी मजदूरी और नरेगा में काम कर रहे लोगों के लिए लागू की गई एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा उनको आर्थिक रुप से मदद करने के लिए एक निश्चित राशि हर महीने देने का प्रावधान किया गया है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए इन लोगों को श्रमिक कार्ड बनवाना अनिवार्य हैं।

श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज और शर्ते क्या है?

श्रमिक कार्ड बनाने से पहले आपको निम्नलिखित चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।
  • आपकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड बना हुआ होना चाहिए।
  • आवेदक के कार्य की जानकारी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • मोबाइल नंबर जो श्रमिक के आधार कार्ड के साथ लिंक हो।

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से | Shramik Card Kaise Banta Hai

मोबाइल से श्रमिक कार्ड बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है। इसके लिए आपके पास एक टच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन जरूर होना चाहिए। हमने step by step श्रमिक कार्ड बनाने की जानकारी नीचे दी है।

Step 1

सबसे पहले गूगल या क्रोम पर जाके shramik card लिखकर सर्च करें।

word image 16

Step 2

इसके बाद नीचे scroll करने पर आपको eshram.gov.in आधिकारिक वेबसाइट की लिंक दिखेगी उस पर क्लिक करें।

word image 17

Step 3

जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करोगे तो आप इस वेबसाइट के होम पेज पहुंच जाओगे। यहां पर आपको register on e-shram पर क्लिक करना हैं।

word image 18

Step 4

इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Self Registration का पेज खुलकर आयेगा। जहां सबसे पहले आपको उस मोबाईल नम्बर को डालना है जिससे आपका आधार कार्ड लिंक हो। फिर कैप्चा कोड भरकर Send otp पर क्लिक करना हैं।

word image 19

Step 5

अब अगला पेज खुलेगा जहां पर OTP को भरना है जो आपके फोन पर SMS के जरिए आया होगा। इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

word image 20

Step 6

इसके बाद एक और नया पेज खुलेगा जहां पर आपको आधार नंबर डालना है, Captcha कोड भरना है और Term & Condition को agree करना है। ये तीन चीजे आपको भरनी है और send OTP पर क्लिक करना हैं।

word image 21

Step 7

इसके बाद आपको रेजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना होगा यहां पर सबसे पहले आपको अपनी व्यक्तिगत और नॉमिनी की डिटेल्स भरनी होगी जैसी की

word image 22
  • मोबाईल नम्बर
  • ईमेल अड्रेस
  • विवाहित स्थिति
  • जाति
  • पिता का नाम
  • ब्लड ग्रुप
  • विकलांगता स्थिति
  • नॉमिनी का नाम
  • नॉमिनी की जन्म तिथि
  • लिंग
  • आपका नॉमिनी के साथ संबंध

सारी जानकारी भरने के साथ save & continue पर क्लिक करें।

Step 8

अब आपको अपने निवास स्थान से संबधित जानकारी भरनी होगी जैसे की

word image 23
  • अपनी current और permanent पते की जानकारी
  • हाउस नंबर
  • राज्य का नाम
  • जिले का नाम
  • स्थानीय जगह का नाम
  • तहसील
  • पिन कोड

ये सभी जानकारी भरने के बाद फिर से save & continue पर क्लिक करें।

Step 9

इसके बाद आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरनी होगी उसके बाद save & continue पर क्लिक करना हैं।

Step 10

अब आपको आखिर में अपनी बैंक अकाउंट की जानकारी भरनी होगी। ध्यान रहे ही आप ये जानकारी सही से भरे।ये जानकारी भरने के बाद अब फिर आपको save & continue पर क्लिक करना हैं।

Step 11

आखिर में आपके सामने सभी details आ जाएंगी। आप चाहे तो एक बार उनको review कर सकते हो। यदि सारी डिटेल्स सही होगी तो आप submit पर क्लिक करें।

अब आपकी सारी जानकारी को चेक किया जाएगा। जैसे ही सारी जानकारी समय के अनुसार चेक हो जायेगी तो आपका श्रमिक कार्ड बन के इसी वेबसाइट में आ जाएगी जिसकी जानकारी आपको मिल जायेगी।

बाद में आप इस वेबसाइट में log in कर सकते हो और इसे अपने फोन मे डाउनलोड कर सकते हो। अतः आप इस तरह फोन में श्रमिक कार्ड निशुल्क बना सकते हो।

Shramik Card Ke Fayde | ई श्रम कार्ड के क्या–क्या फायदे हैं?

श्रम कार्ड बनवा कर आपको निम्नलिखित प्रकार लाभ मिलने की संभावना अर्थ रहती हैं।

  • पेंशन सेवा
  • उपचार के लिए चिकित्सा राशि की सेवा
  • दुर्घटनाग्रस्त होने पर सहायता
  • मरणोत्तर देय राशि (एक्सीडेंटल लाइफ इंश्योरेंस की सहाय
  • मातृत्व लाभ
  • घर बनाने के लिए पैसे की सहायता
  • शिक्षा संबंधी सहायता
  • कौशल उन्नयन के लिए वित्त सहायता
  • काम करने वाले उपकरणों की खरीद में सहायता
  • लाभार्थी की बेटी के विवाह के लिए राशि
  • सब्सिडी वाली बिजली की सहायता

यह रहे कुछ श्रमिक कार्ड के फायदे को आपको श्रम कार्ड बनाने के बाद मिलती है।

FAQ

Q.1 मोबाइल से श्रम कार्ड कैसे बनाएं?

Ans :– मोबाइल से श्रम कार्ड बनाने के लिए आपको eshram.gov.in पर जाके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है। उसके बाद अपने फार्म को submit कर देना हैं।

Q.2 ई श्रमिक कार्ड डाऊनलोड कैसे करे?

Ans :– मोबाइल से ई श्रमिक कार्ड डाऊनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है जिसके बाद जब आपका श्रमिक कार्ड बन जायेगा। बाद मे उसे आप अपने dashboard मे print के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हो पीडीएफ (PDF) के रूप में।

Q.3 श्रमिक कार्ड बनाने में कितना पैसा लगता हैं?

Ans :– यदि आप किसी साइबर कैफे में जाके श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हो तो आपको वहां पर 50 से 100 तक देने होंगे।लेकिन अगर आप अपने कंप्यूटर या फोन से श्रमिक कार्ड बनाओगे तो आपको कोई भी charge नही देने पड़ेंगे। यह बिलकुल निशुल्क प्रक्रिया हैं।

Conclusion :

श्रमिक बनाने का विचार आपके मन में आया होगा तो जरूर इस लेख को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे की श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से वो भी कुछ ही मिनटों में बिल्कुल मुफ्त। इस आर्टिकल में आपको हमने श्रमिक कार्ड बनाने का तरीका और श्रमिक कार्ड के फायदे के बारे में भी जानकारी दी हैं। हमे उम्मीद है की आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो जरूर कॉमेंट करके पूछिए।

अन्य पढ़ें

आखिर में

हमे पूरी उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख…ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से (Shramik Card Ke Fayde क्या हैं) पसंद आया होगा. कृपया करके इस लेख को अधिक से अधिक Shear करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सके. अगर लेख से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत हो तो Comment Box के माध्यम से हमें अवश्य कहें.

अगर आप रोजाना इसी तरह के उपयोगी आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम ग्रुप और जीमेल को सस्क्राइब कर ले जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है. पढ़ने के लिए और हमारे घंटों की मेहनत को सफल बनाने के लिए – धन्यवाद.

Leave a Reply